पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भिवानी में बनेगा ड्रोन टेनिंग डेवलपमेंट सेंटर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी में प्रदेश का पहला ड्रोन ट्रेनिंग एंड डेवलेपमेंट सेंटर बनाया जाएगा। फिलहाल सैद्धांतिक तौर पर इसका निर्णय हो चुका है।

केंद्रीय सिविल एविएशन के डीजी को इस संदर्भ में पत्र लिखकर परमिशन मांगी गई है। आम जगह पर इस तरह के सेंटर के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी की जरूरत नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार भिवानी स्थित हवाई पट्टी पर ही यह सेंटर बनाना चाहती है। आमतौर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा हवाई अड्डों व हवाई पट्टियों के आसपास ड्रोन के इस्तेमाल की मंजूरी नहीं देती। नागरिक उड्डयन विभाग का कहना है कि भिवानी में केवल हवाई पट्टी है। इसका इस्तेमाल भी वीवीआईपी लोगों द्वारा जहाज के लिए कभी-कभार किया जाता है।

डिप्टी सीएम ने इस संदर्भ में डीजी सिविल एविएशन अरुण कुमार को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने भिवानी हवाई पट्टी पर ड्रोन उड़ाने की मंजूरी देने का आग्रह किया है। इससे प्रदेश में युवाओं को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग उपलब्ध हो सकेगी।

भिवानी में ड्रोन ट्रेनिंग एंड डेवलेपमेंट सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। मंजूरी के लिए सिविल एविएशन के महानिदेशक को पत्र लिखकर मंजूरी मांगी गई है। परमिशन मिलने के बाद युवाओं को भिवानी हवाई पट्टी पर ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग के साथ-साथ ड्रोन डेवलपमेंट का कोर्स की भी सुविधा मिलेगी।
-दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम।

खबरें और भी हैं...