पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अल्पसंख्यक समुदाय से की डीएसपी ईस्ट ने मुलाकात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनीमाजरा| होली के अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय ने मनीमाजरा में शांति अौर सौहार्द बनाए रखने के लिए डीएसपी ईस्ट से मुलाकात की। मीटिंग के दौरान इमरान मंसूरी, मौलाना इमरान, वसीम मोहम्मद, नौशाद अली, मौलाना शकील इत्यादि ने डीएसपी ईस्ट दिलशेर चंदेल को जानकारी दी। इमरान ने भास्कर को बताया कि मनीमाजरा में अमन और भाईचारा बनाए रखने के लिए डीएसपी ईस्ट दिलशेर से मुलाकात की थी।

बताया कि डीएसपी दिलशेर चंदेल दोपहर को मनसा देवी रोड स्थित मदरसे में अपनी टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मनीमाजरा थाने की एसएचओ जसविंदर कौर भी मौजूद थी। डीएसपी ने मौके पर मौजूद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि मनीमाजरा में किसी तरह की भी कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। पुलिस हर तरह से सतर्क है। वहीं, शाम को एसपी सिटी विनीत कुमार ने मनीमाजरा थाने में मनीमाजरा एरिया के जिम्मेदार लोगों की होली मिलन के बहाने एक मीटिंग का आयोजन किया। जहां एसपी सिटी ने लोगों को भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मनीमाजरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मलकीत सिंह, प्रदीप भागरा, कांग्रेस नेता सुरजीत ढिल्लों, संजय भजनी, अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग मौजूद थे। उधर, मनीमाजरा थाने की एसएचओ जसविंदर कौर का कहना है कि थाने में केवल होली मिलन का कार्यक्रम भी रखा गया था। इसलिए एरिया के सभी जिम्मेवार लोगों को बुलाया गया था। उनका कहना है कि दोपहर को केवल डीएसपी मदरसे में इन लोगों से मिलने के लिए गए थे
खबरें और भी हैं...