पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Education Minister Should Interfere Immediately On Increasing Copying In The State Abhay Chautala

प्रदेश में बढ़ती नकल पर शिक्षा मंत्री तुरंत दखल दें: अभय चौटाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ | इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा में बड़े स्तर पर स्कूलों में नकल का मुद्दा हरियाणा शिक्षा बोर्ड की गले की फांस बनता जा रहा है। पहले ही हरियाणा में शिक्षा का स्तर इस कदर गिरावट तक पहुंच गया है, जिसमें विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। कहते हैं ज्यों-ज्यों दवा की मर्ज़ बढ़ता ही गया। शिक्षा में सुधार तो क्या होना था दसवीं और बारहवीं कक्षा के पेपर दस मिनट में वाट्सएप पर बाहर बैठे नकल करवाने वालों के पास पहुंचना चिंता का विषय है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की तब नींद खुली जब सारे पेपर बाहर बैठे नकल करवाने वालों के पास पहुंच गए। मीडिया ने भी नकल का मुद्दा बार-बार उठाया है परंतु शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव द्वारा प्रभावशाली प्रबंध न करने के कारण नकल प्रचलन बढ़ता गया है। ताली दोनों हाथों से बजती। जब तक शिक्षकों व बोर्ड के अधिकारियों का सहयोग न हो इतने बड़े स्तर पर नकल का प्रचलन संभव नहीं। जिन गांवों के परीक्षा केंद्रों में नकल चली है, बोर्ड उन गांवों के सरपंचों को निलंबित करने की बात कह रहा है। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल किस तरह व कौन लेकर गया।

अब शिक्षकों को ड्यूटी से हटाने से शिक्षा में सुधार की गुंजाइश नहीं। नकलचियों पर केस दर्ज करवाना समस्या का हल नहीं। बोर्ड को परीक्षा से पहले ही प्रत्येक परीक्षा सेंटर में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करनी चाहिए थी। शिक्षकों को नकल पर लगाम लगाने के लिए पंचायतों का सहयोग लेना चाहिए। शिक्षा मंत्री को इस मामले में तुरंत दखल कर शिक्षा के गिरते स्तर के सुधार के लिए नीति बनाकर शिक्षा में सुधार के प्रयास करने चाहिए, नहीं तो ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के गिरते स्तर के दुष्प्रभाव से बचों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
खबरें और भी हैं...