- Hindi News
- National
- Chandigarh News Educational Institutions Issue Sc Students39 Stopped Degrees Sadhu Singh
एससी स्टूडेंट्स की रोकी डिग्रियां जारी करें शिक्षण संस्थान: साधु सिंह
सामाजिक न्याय, अधिकारिता विभाग ने जारी किया पत्र
सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने विभिन्न विभागों, जो पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप से संबंधित हैं, को कहा है कि वह कुछ प्राइवेट यूनिवर्सिटियों /कॉलेजों की तरफ से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की रोकी गई डिग्रियों /सर्टिफिकेटों को जारी करवाने के लिए तुरंत कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि जिन शैक्षिक संस्थाओं एवं कालेजों ने विद्यार्थियों की डिग्रियां और सर्टिफिकेट रोके हैं। उससे संबंधित रिपोर्ट विभाग को 5 दिनों में भेजी जाए। धर्मसोत ने कहा कि राज्य की विभिन्न जत्थेबंदियों एवं विद्यार्थी संगठनों ने यह मामला विभाग के ध्यान में लाया है कि कुछ शैक्षिक संस्थाओं ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का लाभ ले रहे अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों की डिग्रियां और दाखिले के समय जमा करवाए मैट्रिक के असली सर्टिफिकेट रोक लिए हैं।
पैसा मिलते ही जारी किया जाएगा
धर्मसोत ने कहा कि भारत सरकार ने पिछले समय से अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के पैसे नहीं भेजे हैं और जिसे ही भारत सरकार की तरफ से पैसे मिल जाते हैं तो वह पैसे संबंधित शैक्षिक संस्थाओं को जारी कर दिए जाएंगे।