- Hindi News
- National
- Chandigarh News Electricity Theft In 172 Places In The State Daily Recovery Of 2587 Crores In Two Months
प्रदेश में रोजाना 172 जगह बिजली चोरी, दो माह में हुई 25.87 करोड़ की वसूली
वर्ष 2020 के पहले दो माह में 25.87 करोड़ रुपए की रिकार्ड वसूली की गई है। जनवरी फरवरी में सतर्कता एचपीयूएस के बिजली-पानी थाना द्वारा समूचे हरियाणा में 22.03 करोड़ रुपए के राजस्व के बिजली चोरी के 10343 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इन दो महीनों में पानी चोरी के 81 मामले दर्ज हुए हैं। जो भी बिजली का अवैध तरीके से दोहन कर रहा है, उनको चिन्हित किए जाने के बाद यह समझाने का भी प्रयास किया जा रहा है कि बिजली का उत्पादन प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है। ऐसे में बिजली समाज की संपत्ति है। जलवायु परिवर्तन के दौर में पानी चोरी के मामले भी बढ़ रहे हैं। पिछले वर्ष पानी चोरी के रोहतक में 892 करनाल में 25 हिसार में 188, जींद में 11 और रेवाड़ी में 11 मामले दर्ज हुए।
निदेशक सतर्कता एचपीयूएस एवं अतिरिक्त पुलिस निदेशक कुलदीप सिंह सिहाग ने कहा कि अब समय आ गया है जब किसानों और युवाओं को यह बताना होगा कि पानी पंचभूतों में से एक है, पानी का संरक्षण प्रकृति का संरक्षण है। बिजली चोरी रोकने के लिए कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 18001802124 पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शिकायत कर सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर का प्रचार प्रसार किया जाए।