पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Employees Waiting For Implementation Of Sixth Pay Commission From 4 Years

4 साल से छठा पे आयोग लागू होने के इंतजार में कर्मचारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ |सरकारी मुलाजिम चार साल से छठे वेतन आयोग मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार विधानसभा सेशन में घोषणा भी कर चुकी है, जिसके बाद आयोग ने अपना काम तेज कर दिया है। इसी को लेकर गठित वित्त आयोग ने राज्य के सभी विभागों को नई प्रश्नावली भेज कर कुछ और जानकारी देने को कहा है। वित्त आयोग ने सभी विशेष मुख्य सचिवों अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त कमिश्नर मुख्य सचिवों और प्रबंध सचिवों को भेजे इस संबंध में पत्र जारी कर किया है। आयोग ने संबंधित विभाग में पदों की संख्या, मंजूर पद, नियुक्ति के लिए शैक्षिक योग्यता, 1 जनवरी 1996 को पुर्निर्धारित वेतनमान, 1 जनवरी 2006 को रिवाइज पे स्ट्रक्चर, पे बैंड, ग्रेड पे और इनिशियल पे की जानकारी देने को कहा गया है। वर्ष 2011 ने रिवाइज हुए वेतनमान के संबंध में भी पे बैंड, ग्रेड पे और इनिशियल पर भी जानकारी मांगी गई है।
खबरें और भी हैं...