पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Entry Will Be Given After Medical Test To Avoid Corona Even In Exhibition

एग्जिबीशन में भी कोरोना से बचने के लिए मेडिकल टेस्ट के बाद मिलेगी एंट्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

} चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की प|ी लिपि परिदा का चेकअप करते हुए।

चंडीगढ़ | आमतौर पर जब एग्जिबीशन में जाते हैं तो सबसे पहले देखने को अलग-अलग तरह के कपड़े, जूलर, होम डेकोर प्रोडक्ट्स देखने को मिलते हैं लेकिन, इस बार सेक्टर-28 के हिमाचल भवन में लगी द टोप थाई ब्रांड्स 2020 एग्जिबीशन में कोरोना वायरस के कहर के चलते अलग ही नजारा देखने काे मिला। अंदर जाने वाले हर एक विजिटर का टेस्ट करके उसे अंदर भेजा गया। हालांकि, थाईलैंड के ऑफिस ऑफ कमर्शियल अफेयर की मिनिस्टर काउंस्लर साइथॉन्ग सोइफेट ने सारे टेस्ट नॉर्मल बताए और कहा कि थाईलैंड से आए लोगों में किसी भी प्रकार का कोई वायरस नहीं है। हम पूरी तैयारी के साथ आए हैं ताकि इंडो-थाई रिलेशन में कोरोना के कारण कोई अड़चन ना आए। इस एग्जिबीशन की इनोग्रल सेरेमनी में ऑथर व आर्टिस्ट लिपि परिदा ने शिरकत की। इस दाैरान लोगों को कोरोना को लेकर सावधानी बरतने को भी कहा गया। एग्जिबीशन में 24 स्टॉल्स लगाए गए हैं, जिसमें कि कपड़े, जुलरी, होम डेकोर का सामान, लैंप, फूड प्रोडक्ट्स और ड्राई फ्रूट्स शामिल हैं। यह एग्जिबिशन 15 मार्च तक चलेगी।

स्टॉल ऑपरेटर्स ने भी बरती सावधानी

कोरोना के चलते विजिटर्स के साथ-साथ स्टॉल ऑपरेटर्स ने भी सावधानी बरतने के लिए मास्क से मुंह ढका, ताकि जर्म्स ना फैलें। फूड सेक्शन में खास ध्यान रखा गया कि फूड सर्व करते वक्त मास्क के साथ ग्लव्स पहने जाएं।

Precaution
खबरें और भी हैं...