- Hindi News
- National
- Chandigarh News Father In Law Donated Kidney To Save Daughter In Law39s Life
बहू की जान बचाने के लिए ससुर ने किडनी डोनेट की
प्रीमेच्योर डिलीवरी के चलते ब्लड में इंफेक्शन से किडनी हुई खराब...प्रियंका के जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा था । प्री-मैच्योर बच्चे के जन्म के बाद उन्हें जटिलताओं और इंफेक्शन के उपचार से गुजरना पड़ा। इलाज के दौरान उनका ब्लड में इंफेक्शन फैला गया। जिससे उसकी किडनी खराब हो गई। उन्हें नियमित रूप से डायलिसिस से गुजरना पड़ा व हालत यहां तक पहुंच गए कि डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। मोहन लाल कठपाल ने कहा, यह समय परिवार के लिए बहुत बुरा था। मेरे बेटे और प्रियंका के तनाव में डूबे हुए चेहरे देखना असंभव था।
हमारे समाज में जहां हम अक्सर सुनते हैं कि विवाह के बाद लड़कियों का उनके ससुराल वालों द्वारा मानसिक शोषण किया जाता है, वहीं करनाल जिले के तरावड़ी से मोहन लाल काठपाल (65) ने अपनी बहू प्रियंका काठपाल (33) की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान की। ट्रांसप्लांट ऑपरेशन आईवी हॉस्पिटल, मोहाली में इस साल फरवरी में हुआ। डॉ राका कौशल, डायरेक्टर नेफ्रोलॉजी ने कहा कि ज्यादातर मामलों में हमने देखा है कि जब अपने प्रियजनों को किडनी डोनेट करने की बात आती है तो खून और प्यार के बंधन टूट जाते हैं। लेकिन इस मामले में, मोहन ने अपनी बहू को अपनी किडनी देकर एक मिसाल कायम की । डॉ अविनाश श्रीवास्तव, किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन जिन्होंने ट्रांसप्लांट किया ने बताया, जिस क्षण उन्होंने सर्जरी के बाद अपनी बहू के बारे में पूछताछ की, हमारे दिल इस उम्मीद से भर गए कि इस दुनिया में अगर अंधेरा है, तो आशा भी है।