पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Find A Career Option In Dalit Youth Self Employment Rahul Priyadarshini

दलित युवा सेल्फ इंप्लॉयमेंट में भी करियर का विकल्प तलाशें: राहुल प्रियदर्शिनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत सरकार अपने ‘स्टैंड अप इंडिया स्कीम’ के तहत देश के सवा लाख दलित उद्यमियों को 10 लाख से 1 करोड़ रुपए का लोन देने के लिए वचनबद्ध है। जिसके लिए दलित समाज को इसका लाभ उठाने के लिए आगे आना होगा। दलित समाज को मौजूदा परिदृश्य में अब सेल्फ इंप्लॉयमेंट के विकल्पों को भी तलाशना होगा। जिससे देश को और अधिक आर्थिक मजूबती प्राप्त हो सके। यह बात स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक आफ इंडिया (सिडबी) के जीएम राहुल प्रियदर्शिनी ने एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इस दिशा में समाज के 20 हजार दलित इस स्कीम से लोन का लाभ उठा चुके हैं। समाज को सरकार की स्कीमों से अवगत होने और अपने मे आत्मविश्वास पैदा करने की आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं...