बाबा बालक नाथ मंदिर में खेली फूलों की हाेली
_photocaption_चंडीगढ़ | श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 29 ए में होली मिलन समारोह में सैकड़ों भक्ताें ने कुमार बंधुओं के साथ फूलों की होली खेली। कुमार बंधु अनूप कुमार व हेमंत कुमार ने इस होली मिलन समारोह में भगवान श्री कृष्ण, बाबा पौणाहारी के भजनों के बाद बरसाने की होली, अवध की होली और भगवान शंकर की मसाने की होली के भी गीत गाए। भक्ताें की भीड़ ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा करते हुए खूब आनंद और उल्लास के साथ होली मनाई। मंदिर के अध्यक्ष विनोद चड्ढा ने सभी कलाकारों का सम्मान किया। होली के बाद मंदिर में अटूट लंगर लगाया गया।
*photocaption*