पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Forks For Mining Department Will Remain With Personnel Moolchand

खनन विभाग के लिए मांगी फोर्स, कर्मियों के साथ रहेगी: मूलचंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खान एवं भू-विज्ञान विभाग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए हैं और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गृह विभाग से अलग से फोर्स मांगी गई है जो जांच के लिए जाने वाले कर्मचारियों के साथ जाएगी ताकि उनके साथ किसी तरह का दुव्र्यवहार न हो। विभाग में नई भर्ती के लिए भी शीघ्र ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से आग्रह किया जाएगा।

मंत्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार बनने के बाद 150 मिनी बसें आई हैं जबकि 130 पिंक बसें महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। जल्द ही राज्य परिवहन का बेड़ा बढ़ाकर 4500 बसों का किया जाएगा। फिलहाल राज्य परिवहन के बेड़े मेंं लगभग 3600 बसें हैं। किलोमीटर स्कीम के तहत 510 बसों में से लगभग 80 प्रतिशत चल पड़ी हैं जबकि शेष 20 प्रतिशत बसें भी 31 मार्च, 2020 तक चलने लगेंगी।

खबरें और भी हैं...