पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पासपोर्ट बनाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पासपोर्ट आवेदकों को वेबसाइट के जरिये विदेश मंत्रालय कर रहा जागरूक

पासपोर्ट सेवा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं...यह भी जानकारी दी गई है कि आवेदक मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वह एम पासपोर्ट सेवा का इस्तेमाल करके अपना पासपोर्ट आवेदन जमा करवा सकते हैं mpassport Sewa चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज का कहना है कि इन दिनों ऐसी कई लोग शिकायत लेकर आ रहे हैं कि उनके आवेदन नकली वेबसाइट पर जमा हो रहे हैं। इसलिए सभी को सचेत किया जा रहा है कि सरकार की वेबसाइट पर लॉग इन करें। नकली वेबसाइट के जरिए सैकड़ों की संख्या में आवेदक अपनी फीस भी गंवा चुके हैं। ऐसे आवेदक रोजाना पासपोर्ट कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर आ रहे हैं।

चंडीगढ़| पासपोर्ट आवेदन जमा करवाने वाले आवेदकों को विदेश मंत्रालय ने नकली वेबसाइट के प्रति सचेत किया है। इंटरनेट पर ऐसी कई नकली वेबसाइट है जो पासपोर्ट आवेदन जमा करवाने का दावा करते हैं।

आवेदक से फीस भी वसूलते हैं। बाद में जब आवेदक अपॉइंटमेंट लेकर पासपोर्ट कार्यालय में जाता है और इसकी जांच की जाती है तो उसे पता चलता है कि यह नकली है। इस तरह के सैकड़ों अवैध इन दोनों पासपोर्ट कार्यालय में आ रहे हैं। इसी के चलते
अब विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सचेत किया है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदन जमा करवाने वाले आवेदकों को इन दिनों अपनी वेबसाइट के ज़रिए भी इस बारे में सचेत करना शुरू कर दिया है। वेबसाइट पर यह नोटिस दिखाना शुरू किया है, ताकि आवेदक
अपना पासपोर्ट आवेदन जमा करवाते समय इस बात का ध्यान रखें। ऐसी सभी वेबसाइट्स के नाम भी उसमें दिए हैं, जो लोगों
को पासपोर्ट आवेदन जमा करवाने के नाम पर ठग रही है।

इन वेबसाइट के प्रति किया सचेत...विदेश मंत्रालय ने आवेदकों को कई वेबसाइट की डिटेल्स नोटिस द्वारा दर्शाई है। ताकि वे ऐसी वेबसाइट से बचें और इन वेबसाइट के जरिए अपना पासपोर्ट आवेदन जमा न करवाएं।

www.indiapassport.org, www.passportindiaportal.in, www.passport-sewa.in,www.online-passportindia.com, www.passport-india.in, www.applypassport.org

ऐसी सभी वेबसाइट्स के प्रति आवेदकों को सरकार द्वारा सचेत किया गया है। वहीं सरकार द्वारा अपनी वेबसाइट का ब्यौरा भी बताया गया है।
खबरें और भी हैं...