पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Gangster Gagan Arrested From Chandigarh In Robbery Of 30 Fort Sane In Ludhiana

लुधियाना में 30 किलाे साेने की लूट में गैंगस्टर गगन चंडीगढ़ से गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब पुलिस ने 17 फरवरी काे लुधियाना में हुई 30 किलाे साेने की लूट मामले में चंडीगढ़ के सेक्टर-36 की मार्केट में अंतरराज्यीय गैंगस्टर गगन जज काे गिरफ्तार किया है। इस दाैरान गैंगस्टर ने ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओसीसीयू) की टीम पर गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने गोली चलाने की कोशिश को नाकाम करते हुए उसकाे गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने अाेकू टीम को उनकी बहादुरी के लिए इनाम देने का एलान किया है और कहा कि लुधियाना केस में गिरोह के अन्य सदस्यों और गगन के साथियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। गगन तीन सप्ताह पहले हुई लूट में शामिल 5 संदिग्ध व्यक्तियों में शामिल था। ओसीसीयू के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने खुलासा किया कि गगन जज से एक पिस्तौल, दो मैग्जीन और 50 जिंदा कारतूसों के अलावा लगभग 31 लाख नकदी बरामद की है। आईजीपी ने कहा कि यह गिरोह कॉल ट्रेसिंग से बचने के लिए अपने सदस्यों के साथ वायरलैस हैंडसैट्स के द्वारा बातचीत करता था। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर से चोरी की गई एक आई-20 कार के अलावा तीन वॉकी-टॉकी (डब्ल्यू /टी) सैट भी बरामद किए गए हैं।

पिस्तौल, दो मैग्जीन अाैर 31 लाख रुपए बरामद, पुलिस को 4 गैंगस्टरों की तलाश

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य से गैगस्टरों के खात्मे के लिए वचनबद्ध है और पड़ोसी राज्यों खासकर ट्राईसिटी की पुलिस के साथ नजदीकी तालमेल के जरिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्य 4-5 वांछित गैंगस्टर पंजाब पुलिस के निशाने पर हैं और उनको गिरफ्तार करने के लिए कोशिशें जारी हैं। ओसीसीयू इस तरह के गैंगस्टरों और गिरोहों के साथ जुड़े अपराधों से निपटने के लिए पूरी तरह समर्थ है।

गैंगस्टर जयपाल ने फिरोजपुर में की थी सोना लूटने की प्लानिंग

गगनदीप पर दर्ज हैं दर्जनाें मामले...गगनदीप जज उर्फ गगन जज और उसके गिरोह के सदस्य कथित तौर पर पैसे लेकर हत्या, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली, वाहन छीनने और अन्य गंभीर आपराधिक गतिविधियों के दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल हैं। एक अन्य फरार गैंगस्टर जयपाल के साथ उसके नजदीकी संबंध हैं।


लुधियाना | 30 किलो सोने की लूट के मामले में आर्गेनाइजड क्राइम कंट्रोल युनिट (ओक्कू) और लुधियाना पुलिस के कंबाइंड आॅप्रेशन के बाद एक गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ जज को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने उक्त कांड में गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का नाम सरगना के रूप में बताया है। सूत्रों के मुताबिक 17 फरवरी को आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी में 30 किलो सोने की लूट के मामले में जयपाल भुल्लर फिरोजपुर अपने घर में डकैती की योजना बनाई। भुल्लर ने अपनी वारदातों के तरीके में हाईटेक तरीका अपनाया। 2018 के बाद उसने मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दिया था। बाकी के कामों में वाॅकी-टाॅकी का ही इस्तेमाल करने लगा था।
खबरें और भी हैं...