- Hindi News
- National
- Chandigarh News Geeta Sharma Takes Over As Chairperson Of Punjab Agro Food Grain Corporation
गीता शर्मा ने पंजाब एग्रो फूड ग्रेन कॉर्पोरेशन की चेयरपर्सन के तौर पर पद संभाला
चंडीगढ़| पंजाब ब्राह्मण सभा की महिला विंग की प्रधान गीता शर्मा ने मुख्यमंत्री के सलाहकार भरत इंदर सिंह चहल की उपस्थिति में पंजाब एग्रो फूड ग्रेन कॉर्पोरेशन की चेयरपर्सन का पद संभाल लिया। चहल ने गीता शर्मा को उनकी नई नियुक्ति पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके योग्य नेतृत्व में फूड ग्रेन कॉर्पोरेशन क्षेत्र और प्रोत्साहित होगा जिसका सीधा फायदा किसानों को होगा। गीता शर्मा ने यह जि़म्मेदारी देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कॉर्पोरेशन को नई ऊँचाईयों पर ले जाने के लिए अपनी योग्यता और सामर्थ्य के साथ संस्था की सेवा करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को भरोसा दिया कि वह चेयरपर्सन के तौर पर अपनी जि़म्मेदारियों और कर्त्तव्यों को पूरी लगन, ईमानदारी और वचनबद्धता से निभाएंगी।