मॉर्डन कॉम्प्लेक्स में हो रही हर दिन गंदे पानी की सप्लाई
मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में स्थानीय निवासियों को इन दिनों गंदे
पानी की सप्लाई हो रही है। जिसको लेकर स्थानीय निवासियों में ख़ासा रोष है।
इस मामले को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह ने नगर निगम पब्लिक हेल्थ विंग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया लेकिन इसका समाधान नहीं निकला। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ज़्यादा दिक्कत कैटेगरी 3 के मकानों में आ रही है। जहां सुबह और शाम गंदे पानी सप्लाई हो रही है। लोगों को जिस कारण काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पब्लिक हेल्थ विंग के अधिकारियों को इस बारे में बुधवार को अवगत करवाया गया। जबकि मंगलवार को भी यहां गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
लोगों का कहना है कि यदि पानी की सप्लाई ठीक नहीं हुई तो वह नगर निगम के उच्च अधिकारियों के पास भी इसकी शिकायत करेंगे।एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह ने बताया कि यह कैटेगरी तीन के निवासी पवन ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पब्लिक हेल्थ विंग के अधिकारियों को जानकारी भी दी लेकिन कोई भी देखने नहीं आया। जबकि बुधवार रात को भी गंदे पानी की सप्लाई लोगों को मिली है।
इधर, लोगों ने कहा कि अब गर्मी का सीजन आ रहा है। इससे यहां पर और भी बीमारियां फैलने का डर बना है। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।