दोनाली साफ करते हुए गोली चली, गनमैन को लगी
चंडीगढ़| दोनाली साफ करते हुए एक गनमैन को गोली लग गई। मामले में सेक्टर 19 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है हालांकि कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। गनमैन की पहचान सेक्टर 20 के रहने वाले राजपाल के रूप में हुई है। राजपाल अभी अस्पताल में भर्ती है।
बताया कि राजपाल सीटीयू में बतौर गनमैन तैनात है। घटना वीरवार की है जब राजपाल अपने घर में मौजूद थे। वह अपनी लाइसेंसी दोनाली को साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनकी टांग में जा लगी। घटना के बाद जानकारी पुलिस को दी गई साथ ही राजपाल को इलाज के लिए जीएमसीएच 32 लेकर जाया गया। जहां पर उन्हें एडमिट कर लिया गया है। वहीं, मामले में पुलिस ने जांच की लेकिन किसी की कोई गलती नहीं होने के कारण कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।