हरियाणा ने पंजाब को 4 विकेट से हराया
खराब शुरुआत से संभली हरियाणा क्रिकेट टीम
}चंडीगढ़/मोहाली. पंजाब और हरियाणा के बीच पांच मैचों की सीरीज में मेहमान टीम हरियाणा ने 4 विकेट से जीत हासिल की और अजेय बढ़त हासिल कर ली। आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेले गए मैच में हरियाणा ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही रहा और पंजाब का आते ही उन्होंने झटका दे दिया। प्रभसिमरन 20 रन बना सके जबकि विकेटकीपर गीतांश खेड़ा ने टीम को संभालने की कोशिश की। उनके 35 गेंदों पर नाबाद 39 रन की बदौलत टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 117 रन बनाए। राहुल तेवतिया और सुमित कुमार ने 3-3 बल्लेबाजों का शिकार किया।
जवाब में हरियाणा की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। इस बार कप्तान हर्षल पटेल ने 2 और यशु शर्मा ने 17 रन बनाए। शिवम चौहान ने 11 रन पर एक रन चुराते हुए विकेट गंवा दिया। विकेटकीपर रोहित शर्मा और प्रमोद चंदीला ने टीम को संभाला। प्रमोद 42 रन पर आउट हो गए जबकि रोहित ने 37 गेंदों पर 4 चौकों से 43 नाबाद रन जोड़े। हरियाणा ने 16.4 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। पंजाब की ओर से संदीप शर्मा, अभिनव शर्मा और निखिल चौधरी ने एक-एक विकेट हासिल किया।