- Hindi News
- National
- Chandigarh News Health Department Will Soon Recruit 360 Specialist Doctors In The State
सूबे में 360 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की जल्द भर्ती करेगा स्वास्थ्य विभाग
लुधियाना | सूबे के सेहत विभाग द्वारा 360 नए मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सेहत विभाग 16, 20 व 21 मार्च को चंडीगढ़ में वाॅक इन इंटरव्यू भी रखे हैं। इससे सिविल हॉस्पिटल लुधियाना सहित प्रदेश के अस्पतालों में खाली पदों पर नए डॉक्टर्स मिलने की उम्मीद है। 13 विभागों के लिए ये भर्तियां होंगी। इसमें 103 पद पीडियाट्रिक्स, एनेस्थिसिया के 37, जनरल सर्जरी के 44, रेडियोलॉजी के 46, मेडिसिन के 56, गाइनीकोलॉजी के 25, ईएनटी के 4, आई के 6, ऑर्थो के 4, साइकियाट्रिक के 17, स्किन के 7, टीबी और चेस्ट के 7, पैथोलॉजी के 4 डॉक्टर्स भर्ती किए जाने हैं।