सेक्टर 34 में हुआ हाेला माेहल्ला समागम
_photocaption_चंडीगढ़ | गुरु गाेबिंद सिंह स्टडी सर्कल ट्राईसिटी जाेन की अाेर से गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु तेग बहादुर के सामने ग्रांउड में हाेला माेहल्ला समागम का अायाेजन किया। गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 34 में भाई रजिंद्र सिंह लुधियाना वालाें ने शब्द कीर्तन से शुरू किया। गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप काे पांच प्याराें की अगुवाई में गतका खेलते हुए फूलाें की वर्षा से ग्राउंड में लाया। इस दौरान 100 मीटर की दाैड़, रस्साकस्सी, म्युजिकल चेयर, लांग जंप, स्लाे साइक्लिंग, मटका दाैड़ जैसी खेल प्रतियाेगिताअाें में बच्चाें ने अपना टैलेंट दिखाया।*photocaption*