- Hindi News
- National
- Chandigarh News Helpline Number Released For Information On Rule 134a In The State
प्रदेश में नियम-134ए की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
चंडीगढ़ | प्रदेश में नियम 134ए के तहत दाखिला लेने के इच्छुक बच्चों की आवेदन प्रक्रिया राज्य के ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ में ऑनलाइन की जाएगी। 6 मार्च से शुरू यह प्रक्रिया 20 मार्च तक चलेगी। नियम 134ए के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चों का शैक्षणिक सत्र 2020-21 में तक निजी स्कूलों में दाखिला किया जाएगा। इन बच्चों के दाखिले हेतु राज्य के सभी ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए 134ए की हेल्पलाइन नंबर- 011-40849062 पर कॉल किया जा सकता है।