हेरिटेज गटर कवर चोरी, केस दर्ज
चंडीगढ़| शहर में सेक्टर-10 और सेक्टर-3 से दो हेरिटेज गटर चोरी हो गए है। मामले में सेक्टर 3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत सेक्टर-11 स्थित डिविजन नंबर 6 के एसडीई अंग्रेज सिंह की तरफ से दी गई है। बताया कि घटना बुधवार की है जब उनकी टीम गटर को चेक करने के लिए गई थी। इस दौरान उन्होंने पाया कि गटर पर लगे हुए हेरिटेज कवर चोरी हो गए है। टीम कई दिन बाद चेकिंग करने के लिए आई थी इसलिए यह कन्फर्म नहीं है कि यह कवर कितने दिन पहले चोरी हुए है। वहीं मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।