तेज रफ्तार कार की टक्कर, एक की मौत
चंडीगढ़ | एक तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार की मौत हो गई। मामले में थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार सवार मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है।
घटना मंगलवार रात की है, जब मलोया बस स्टैंड पर एक कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जबकि लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम दी मौके पर दी। पुलिस घायल को इलाज के लिए 16 अस्पताल लेकर गई, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मलोया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपी कार ड्राइवर को पहचान करने में जुटी हुई है