पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिमाचल प्रदेश की गर्ल्स टीम लो-स्कोरिंग मुकाबले में हारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

}चंडीगढ़. वुमन अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा और आंध्रप्रदेश ने उन्हें आठ विकेट से मात दी। मैच में हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी की और टीम ने 31.4 ओवरों में 52 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे आंध्र प्रदेश ने 11.4 ओवरों में दो विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

हिमाचल ने मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही नहीं रहा और टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा। मिडल ऑर्डर में नेहा ने 12 रन बनाए जबकि सोनाली ने 12 रन जोड़े। इसके बाद भी हिमाचल की टीम 31.4 ओवरों में 52 रन के स्कोर पर सिमट गई। आंध्र की ओर से नव्या ने पांच बल्लेबाजों का शिकार किया जबकि साई लक्ष्मी ने दो विकेट लिए। सिंधुजा को एक सफलता मिली।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आंध्रप्रदेश की टीम को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और एश्वर्य 12 रन बनाकर एलएस दत्ता का शिकार बन गईं। के.दयाना ने जवाब में अच्छी बल्लेबाजी की। 17 रन उन्होंने बनाए और टीम को जीत दिला दी। सिंधुजा ने 18 रन बनाए और टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर ली।
खबरें और भी हैं...