हैदराबाद से हारी हिमाचल की गर्ल्स टीम
}चंडीगढ़. वुमन अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश को हार का सामना करना पड़ा और टीम को हैदराबाद ने 8 विकेट से हरा दिया। मैच में हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी की और टीम ने 106 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम ने दो विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।
मैच में हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की लेकिन ओपनर नेहा जल्दी ही लौट गईं। हर्षिता राजपूत ने एक छोर नहीं गंवाया लेकिन दूसरी ओर से विकेट गिरते रहे। कप्तान सोनल ने चार रन पर विकेट गंवाया और विकेटकीपर खुशी चौहान भी 6 रन बनाकर चलती बनीं। हर्षिता राजपूत ने 74 गेंदों पर 26 रन बनाए। साक्षी ठाकुर ने 15 रन बनाए जबकि एलएस दत्ता ने 10 रन का योगदान दिया। टीम हिमाचल के लिए तीनों ही दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं। इसके अलावा कोई अलावा कोई भी प्लेयर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। टीम को 22 एक्स्ट्रा रन मिले जिसके दम पर हिमाचल ने 36.5 ओवरों में 106 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से इशिता ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि भविष्य ने दो विकेट निकाले। प्रणवी, क्रांति, तानियात और चंद्रा ने एक-एक विकेट निकाला।
जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हैदराबाद की टीम को जल्दी ही झटका लग गया। चंद्रा समिता नौ रन बनाकर लौट गईं। तानियात और विकेटकीपर बल्लेबाज ममता ने टीम को संभाला। तानियात ने 51 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाए। ममता ने 75 गंदों पर नाबाद 27 रन बनाए जबकि प्रणवी ने 41 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। हैदराबाद ने 31 ओवरों में दो विकेट गंवाकर जीत दिला दी। हिमाचल प्रदेश की ओर से सोनाली और हर्षिता राजपूत ने एक-एक विकेट हासिल किया।