पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंदिरा काॅलोनी में हुआ होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्वांचल संगठन मनीमाजरा के संरक्षक महेंद्र नाथ दुबे व संयोजक अरबिंद दुबे ने इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद विनोद अग्रवाल, अनिल दुबे एवं दलित शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। इस समारोह में ब्रज के लोकगीतों के साथ-साथ अन्य गीतों पर लोगों ने डांस किया। इस मौके पर जगत धर्म गुरु पंचानंद गिरि महाराज जी के मुख रूप से उपस्थित थे। पूर्वांचल संगठन मनीमाजरा के संरक्षक महेंद्र नाथ दुबे व संयोजक अरबिंद दुबे ने बताया कि रंगों का पर्व होली सामूहिकता और आनंदित जीवन जीने का संदेश देता है। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद, पार्षद अनिल दुबे, विनोद अग्रवाल, दलीप शर्मा भाजपा नेता नरेश अरोड़ा, आई टी पार्क थाना प्रभारी लखवीर सिंह, समस्या-समाधान टीम के मनोज शुक्ला, शक्ति श्रीवास्तव, बिहार परिषद से उमाकांत पांडेय, विशंभर पाठक, अशोक तिवारी, नरेंद्र पांडेय, सुभाषनगर बल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शर्मा, रमेश शर्मा, लाल झा, डीके सिंह, अरबिंद सिंह, अमित विक्रम, ओम प्रकाश यादव, निहाल, सत्यम ओझा, सुनील गुप्ता, ट्रांसजेंडर धनंजय चौहान, ट्रांसजेंडर काजल मंगलमुखी, लाल बाबू, राज पांडेय और संतोष गिरी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...