होंडा ने नई डब्ल्यूआर-वी की बुकिंग शुरू की
चंडीगढ़| होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी आने वाली नई डब्ल्यूआर-वी की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू की है। नई डब्ल्यूआर-वी दमदार नए एक्सटीरियर्स, एडवांस्ड एलईडी पैकेज और शानदार इंटीरियर्स के साथ आती है। नई डब्ल्यूआर-वी बीएस-6 अनुपालन वाले पेट्रोल और डीजल पावर ट्रेंस द्वारा संचालित है। पूरे देश में सभी अधिकृत एचसीआईएल डीलरशिप पर 21,000 रुपए के साथ प्री-बुक किया जा सकता है। राजेश गोयल, एसवीपी, सेल्स, होंडा कार्स इंडिया ने कहा कि डब्ल्यूआर-वी की बिक्री इस साल के अंत से शुरू होगी।