हुंडई मोटर बढ़ा रही है न्यू क्रेटा का उत्पादन
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने आल न्यू क्रेटा की ग्राहकों को डिलीवरी तेजी से प्रदान करने के लिए उत्पादन को बढ़ा दिया है। हुंडई मोटर इंडिया के डायरेक्टर, प्रोडक्शन गणेश मणि एस. ने कहा कि हम क्वालिटी, स्टाइलिश डिजाइन, स्पीड और एक्यूरेसी के प्रति प्रतिबद्ध हैं। चौथी जेनरेशन के रोबोट्स की मदद से कार में हुई 100 प्रतिशत वेल्डिंग ऑटोमेटिक तरीके से हुई है। इस विनिर्माण में इस्तेमाल रोबोट एक ऐसी बिना कमी वाली मैन्यूफैक्चरिंग प्रक्रिया की झलक दिखाते हैं, जिससे इस मेटल ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण होता है। हफ्ते में 6 दिन दिन 3 शिफ्ट में लगातार उत्पाद को बढ़ाया जा रहा है।