- Hindi News
- National
- Chandigarh News Illegal Construction Removed From Three Houses In Manimajra
मनीमाजरा में तीन मकानों से हटाए गए अवैध निर्माण
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की तरफ से सोमवार को मनीमाजरा में तीन मकानों में की जा रही नई एडिशनल कंस्ट्रक्शन को ढ़हाया गया। सीएचबी के एन्फोर्समेंट विंग की तरफ से ये कार्रवाई की गई है।
दरअसल सीएचबी की तरफ से मकानों में की जा रही नई कंस्ट्रक्शन को पूरी तरह से बैन किया गया है जिसके साथ ही एन्फोर्समेंट विंग इसके लिए गठित किया गया है। रेगुलर इंंस्पेक्शन सभी एरिया में हो इसके लिए अलग अलग टीमें बनाई गई है। अभी तक करीब दो सौ से ज्यादा मकान मालिकों को नोटिस और करीब 150 से ज्यादा घरों में अभी तक कंस्ट्रक्शन को हटाया जा चुका है। एक तरफ जहां सीएचबी अपने मकानों में हो रही नई एडिशनल कंस्ट्रक्शन को तोड़ने को लेकर काम कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इन्हीं मकानों में पिछले कई वर्षों में की गई एडिशनल कंस्ट्रक्शन को
रेगुलराइज करवाने को लेकर अलाॅटियों ने अब डोर टू डोर
कैंपेन शुरु की गई है।
इसमें अलग अलग सेक्टरों में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन जाकर लोगों को
समझा रही है ताकि ज्यादा से
ज्यादा लोगों को वन टाइम
सैटलेंट की मांग को लेकर इक्ट्ठा
कर सके और फिर इस महीने के आखिर में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाए।
मनीमाजरा में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की टीम ने सोमवार को मकानों के आगे अवैध निर्माण को हटा दिया।