- Hindi News
- National
- Chandigarh News In 30 Ce Pitbull Bitten A 24 Year Old Woman39s Legs And Arms
से.-30 में पिटबुल ने 24 साल की युवती की टांग और बाजू पर काटा
सेक्टर-30 में एक पालतू पिटबुल डॉग ने 24 साल की युवती को काट लिया। मामले में शिकायत के आधार पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवती की पहचान कपूरथला निवासी 24 साल की लवली के रूप में हुई है। घायल लवली को जीएमएसएच-16 से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है हालांकि उनके जख्म गहरे बताए जा रहे है।
बताया कि लवली अपने माता-पिता के साथ सेक्टर-30 में अपनी मौसी को मिलने के लिए आई हुई थी। उनकी मौसी की तबीयत खराब थी। लवली परिवार समेत होली के दिन आई थी। वहीं कुत्ता उनके मौसा अशोक के पड़ोसियों का पालतू है। घटना बुधवार सुबह की है जब लवली घर के बाहर गाड़ी में कपड़े लेने के लिए गई हुई थी। इस दौरान पड़ोसियों के घर का गेट खुला हुआ था जिसे देखकर पिटबुल बाहर आ गया। इसके बाद उसने आते ही लवली पर हमला कर दिया।
घटना के बाद हंगामा होने पर पिटबुल को कार में बैठाकर ले गया मालिक
पिटबुल ने हमला किया और पहले लवली को नीचे गिरा लिया। नीचे गिराने के बाद उसने दो बार लवली की बाजू पर बाइट किया। इसके बाद उसने थाई पर बाइट किया। पिटबुल के दांत लवली के शरीर के अंदर तक घुस गए। वहीं कुत्ते ने कपड़े तक फाड़ दिए। घायल लवली ने शोर मचाया जिस पर उसके घरवाले बाहर आए। वहीं पिटबुल का मालिक उसे कार में बैठाकर घर से बाहर ले गए।
कुत्ते ने 3 महीने में छठी बार काटा
मौसा अशोक के मुताबिक एेसा पहली बार नहीं हुआ है। बीते तीन महीनों में पिटबुल ने 6 बच्चों को काटा है। उनकी मालिक से कोई दुश्मनी नहीं है। बल्कि वह तो सिर्फ इतना चाहते है कि कुत्ते को कहीं ओर रखें।
जीएमएसएच-16 में लगे 6 इंजेक्शन
पिटबुल से काटे जाने के बाद तुरंत घरवाले लवली को इलाज के लिए जीएमएसएच 16 लेकर गए। जहां पर पहले उनके जख्मों को साफ किया गया। फिर उनके आधे आधे घंटे के बाद 6 इंजेक्शन लगे है।