- Hindi News
- National
- Chandigarh News In Order To Avoid Action Most Owners Say Not To Run Pg They Will Have To Give Undertaking
कार्रवाई से बचने के लिए ज्यादातर मालिक पीजी न चलाने को कहने लगे, देनी होगी अंडरटेकिंग
{करीब 170 को मिसयूज के नोटिस, पूरे शहर में पूरी होगी चेकिंग
अवैध पेइंग गेस्ट को लेकर कार्रवाई शुरु हुई तो अब ज्यादातर ओनर्स आगे से अपने यहां
पीजी न चलाने की बात कह रहे हैं। दरअसल अब तक करीब 170 हाउस ओनर्स को मिसयूज के नोटिस पीजी चलाने पर दिए गए हैं जिनमें से करीब 19 घरों
को सील किया या था।
एरिया वाइज सब डिविजनल मजिस्ट्रेट(एसडीएम) की कोर्ट में अब ये मामले चल रहे हैं। यहां पर सुनवाई में आने वाले ज्यादातर ओनर्स ये कह रहे हैं कि वो आगे से पीजी नहीं चलाएंगे। हांलाकि उनको कहा जा रहा है कि अगर वे पीजी चलाना चाहते हैं तो चलाएं लेकिन इसको लेकर पहले रजिस्ट्रेशन करवाएं और जो जरूरी डाॅक्यूमेंट्स जमा करवाने हैं वो करवाएं। वहीं अगर कोई ओनर अब आगे से पीजी अपने घरों में नहीं चलाना चाहता है तो इसके लिए भी उसको
अंडरटेकिंग देनी पड़ेगी कि वो अपने घर में आगे पीजी नहीं चलाएगा। इसके बाद इस घर की दोबारा चैकिंग आगे होगी और अगर वो फिर से अवैध तरीके से पीजी चलाता है तो कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-32 में एक
अवैध पीजी में दर्दनाक हादसे में तीन युवतियों की मौत हो गई थी और इसके बाद तीनों एसडीएम की प्रमुखता में तीन टीमों का
गठन डिप्टी कमिश्नर ने किया था। इन तीनों टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने एरिया में अवैध पीजी को लेकर
चैकिंग करे और जहां भी इस तरह के घर मिलते हैं उनको या तो सील किया जाए और मिसयूज के नोटिस इनको दिए जाएं।
हांलाकि अब ज्यादातर घर जहां पर ये कारोबार किया जा रहा था वे इसको खाली करवा चुके हैं ताकि कार्रवाई से बच सकें। लेकिन बच्चों को ये कहा जा रहा है कि एक दो महीने के बाद दोबारा से वे रहने के लिए आ सकते हैं