इंफिनिक्स इंडिया ने लॉन्च किया एस5 प्रो स्मार्टफोन
चंडीगढ़| ट्रांसिअन होल्डिंग ने इंफिनिक्स एस 5 प्रो को भारत में प्रस्तुत किया है। इंफीनिक्स इंडिया के सीईओ अनिश कपूर ने कहा कि भारत में पहली बार 10 हजार रुपए से कम की कीमत वाले किसी स्मार्टफोन में पॉपअप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें लेटेस्ट इंफिनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम एसओएस 6.0 डॉल्फिन ओएस दिया गया है जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित है।