पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जाधवपुर यूनिवर्सिटी का विनिंग स्टार्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मणिपाल यूनिवर्सिटी को एकतरफा अंदाज में हराया, बेंगलोर यूनिवर्सिटी भी जीती


}चंडीगढ़. ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी अमेरिकन फुटबॉल (वुमन) चैंपियनशिप का आगाज बुधवार को हाे गया और जाधवपुर यूनिवर्सिटी ने पहली जीत हासिल की। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में खेली जा रही चैंपियनशिप में 12 यूनिवर्सिटी के 240 वुमन स्टार्स हिस्सा ले रहे हैं। फ्लैग मैच में जाधवपुर यूनिवर्सिटी की वुमन टीम ने अच्छी गेम खेली और टीम ने 8-0 से जीत दर्ज की। उनका मैच मणिपाल यूनिवर्सिटी कर्नाटक के साथ था। जाधवपुर यूनिवर्सिटी की प्लेयर्स शुरू से ही लीड पर रही और उन्होंने एक भी अंक नहीं गंवाया। टीम की लीड अंतिम समय तक कायम रही।

वहीं दूसरी ओर बेंगलोर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वुमन टीम ने जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर(जेईसीआरसी) यूनिवर्सिटी को मात दी। बेंगलोर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने आगाज में ही लीड हासिल की और अंत में उन्हें 12-00 से जीत मिली। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बाद बेंगलोर यूनिवर्सिटी की वुमन टीम को भी सफलता मिली। पहले दिन के अंतिम लीग मैच में उन्होंने विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर की वुमन टीम को 12-00 से शिकस्त देकर अगले दौर में स्थान बना लिया।
खबरें और भी हैं...