गोल्फ कंपीटिशन में जतिंदर सोही ने मारी बाजी
| Golf competition |**
}चंडीगढ़. इंटरनेशनल वुमंस डे के मौके पर मोहाली गोल्फ रेंज की ओर से फ्री गोल्फ कैंप और गोल्फ पुटिंग कंपीटिशन करवाया गया। इस कंपीटिशन की खासियत रही कि यहां 3 साल के बच्ची से लेकर 73 साल की बुजुर्ग ने भी हिस्सा लिया। इस कंपीटिशन में एंट्री फ्री थी और गोल्फ बॉल्स व एक्यूप्मेंट्स फ्री दिए गए थे। दो घंटे तक चला ये कैंप और कंपीटिशन मोहाली गोल्फ रेंज की सीनियर कोच प्रीतिंदर कौर की देखरेख में हुआ। कंपीटिशन में जतिंदर सोही विजेता रहीं जबकि रंजीत कौर और मिलीप्रीत कौर रनर-अप रहीं।