पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जावा नोमैड्स पंजाब दा टोर 2020 चंडीगढ़ में संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जावा नोमैड्स पंजाब राइड पंजाब दा टोर जो कि 3 मार्च को अमृतसर से रवाना होने के बाद पंजाब के अलग अलग शहरों से होते हुए आज चंडीगढ़ पहुंचा और राइड की समाप्ति हुई। हुसैनीवाला, अटारी, भटिंडा, लुधियाना, नकोदर, जलंधर, नंगल डैम और आनंदपुर साहिब के बाद राइडर्स के लिए यह नौवां और अंतिम पिटस्टॉप था। गैंग ऑफ राइडर्स आज सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में था।

गैंग ऑफ राइडर्स 7 मार्च को चंडीगढ़ से नंगल डैम और आनंदपुर साहिब में ठहरने के बाद चंडीगढ़ पहुंचा और पंजाब यूनिवर्सिटी में सदाबहार गुरदास मान के शानदार कॉन्सर्ट में उनके साथ गीत-संगीत की महफिल में शामिल हुआ। सभी ने इस शानदार नाइट का आनंद लिया। राइड टू गिव बैक की अवधारणा का पालन करते हुए,राइडर्स ने आज एसओएस गांव, राजपुरा का दौरा किया और गांव में माताओं और बच्चों के साथ महिला दिवस मनाया। अनुपम थरेजा, को-फाउंडर और डायरेक्टर, क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा कि ‘‘यह पंजाब मेरे और जावा के बहुत करीब है इसलिए जब हमने पंजाब दा टोर की योजना बनाई, तो हमने यह सुनिश्चित किया कि हम इस महान राज्य की हर विशेषता के लिए जावा के अंदाज में सम्मान दें।

खबरें और भी हैं...