- Hindi News
- National
- Chandigarh News Joint Action Committee Boycott Meeting Will Encircle 15 In Karnal
जॉइंट एक्शन कमेटी ने किया बैठक का बहिष्कार, 15 को करनाल में करेंगे घेराव
चंडीगढ़| हरियाणा रोड़वेज जॉइंट एक्सन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य हरिनारायण शर्मा, जयभगवान कादियान, बलवान सिंह दोदवा ने कहा है कि जॉइंट एक्सन कमेटी ने किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही 510 बसों के विरोध में 15 मार्च को करनाल में सीएम कैंप कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। इसको लेकर सरकार ने 12 मार्च को जॉइंट एक्सन कमेटी की बैठक बुलाई थी, लेकिन परिवहन के उच्च अधिकारियों ने इसको गंभीरता से न लेकर रोड़वेज के सभी संगठनों को बैठक बुलाने के आदेश जारी कर दिए।