काश्वी का एक और कमाल, अब पारी में झटके 9 विकेट
}पहले ओवर में की हैट्रिक... काश्वी ने अपने पहले ही ओवर में कहर बरपाना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहले ही ओवर में हैट्रिक कर ली थी। उन्होंने पारी की चौथी गेंद पर नंदिका को एलबीडब्ल्यू आउट किया। अगली ही गेंद पर उन्होंने प्रीतिका छेत्री को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने धनश्री को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। इस सीजन की ये उनकी दूसरी हैट्रिक है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने हैट्रिक की थी। इससे पहले नवंबर महीने में भी उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक की थी।
}3 मैचों में पारुषि का दूसरा शतक... चंडीगढ़ की ओपनर पारुषि प्रभाकर भी इस समय शानदार फॉर्म में चल रही हैं। रविवार को सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 143 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए। ये तीन मैचों में उनका दूसरा शतक है। मेघालय के खिलाफ भी उन्होंने 110 रनों की पारी खेली थी।
फिर क्रीज पर आई कप्तान काश्वी गौतम ने पारुषि का साथ दिया और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 143 रनों की साझेदारी की। इस तरह चंडीगढ़ ने 50 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। जवाब में सिक्किम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में शून्य पर टीम के तीन विकेट गिर गए। इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल में विकेट गवाएं। पूरी टीम 35 रनों पर ही सिमट गई। सिक्किम की कोई भी बैटर डबल फिगर तक नहीं पहुंच सकी। सबसे ज्यादा रन अनुष्का ने बनाए। अनुष्का ने 39 गेंदों में नाबाद 8 रन बनाए।
}चंडीगढ़. चंडीगढ़ की काश्वी गौतम ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की, हालांकि इस बार वह परफेक्ट टेन से चूक गई। काश्वी ने वुमंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए सिक्किम की पारी के 9 विकेट चटका दिए। वह इस बार भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेती लेकिन पारी का 9वां विकेट नंदिनी कश्यप को मिल गया। काश्वी ने 8.3 ओवर गेंदबाजी की और महज 14 रन देकर 9 विकेट अपने नाम किए। काश्वी ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 62 रनों की शानदार पारी खेली। चंडीगढ़ ने इस मैच में सिक्किम को 192 रनों के विशाल अंतर से हराया। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 227 रन बनाए थे जिसके जवाब में सिक्किम की टीम 16.3 ओवरों में महज 35 रनों पर ही ढेर हो गई। पिछले महीने 25 फरवरी को काश्वी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में पारी के सभी 10 विकेट चटका दिए थे। सिक्किम के खिलाफ हुए मुकाबले में चंडीगढ़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चंडीगढ़ को 28 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सिमरन जोहल 5 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद शिवाली 19 ने भी अपना विकेट गंवा दिए।
{25 फरवरी को अरुणाचल के खिलाफ झटके थे 10 विकेट
{चंडीगढ़ ने सिक्किम को 192 रनों से दी मात
| Women Cricket | वुमंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ की काश्वी ने किया रिकॉर्ड प्रदर्शन
**
एक और रिकॉर्ड स्पेल
ओवर8.3
मेडेन01
रन 14
विकेट 09
7 मैचों में 33 विकेट
सिक्किम14/9
मणिपुर25/3
मेघालय21/3
पॉन्डिचेरी24/0
अरुणाचल12/10
जम्मू-कश्मीर21/7
बिहार6/1