कोटली ने गांव तोलेमाजरा में ‘फ्लैग ऑफ यूनिटी’ लहराया
झंडा 100 फुट लंबा है और इसका आकार 30X20 फुट है
चंडीगढ़ |‘पंजाब के लोग उन शहीदों के बलिदानों को हमेशा याद रखेंगे, जिन्होंने राज्य में आतंकवाद के काले दिनों के दौरान जान कुर्बान की।’ यह बात खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने गांव टोलेमाजरा में ‘फ्लैग ऑफ यूनिटी’ लहराने के मौके पर कही, जो कि नरपिन्दर पाल सिंह प्रिंस की याद को समर्पित है, वे गर्मख्याली तत्वों के खि़लाफ़ लड़ते हुए 11 मार्च 1992 को शहीद हो गए थे। यह झंडा 100 फुट लंबा है और इसका आकार 30X20 फुट है। कोटली ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों द्वारा दिए गए बलिदानों के स्वरूप ही आज राज्य में शान्ति का माहौल है, जिन्होंने कट्टरपंथी रुझानों का डटकर विरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज की पीढ़ी की जि़म्मेदारी बनती है कि वह शहीदों की विरासत को संभाल कर रखें। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में आतंकवाद के दिनों के दौरान अपनी जानें कुर्बान करने वाले शहीदों के नाम यादगारी स्मारक पर लिखे जाएंगे। इस मौके पर उपस्थित अन्य आदरणियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री तेज प्रकाश सिंह कोटली, शहीद नरपिन्दर पाल सिंह प्रिंस के परिवारिक सदस्य, तोलेमाजरा के पूर्व सरपंच परमिन्दर सिंह सोना, एम.सी. खरड़ के पूर्व प्रधान पंडित ओम प्रकाश, त्रिपड़ी के सरपंच कुलवंत सिंह शामिल थे।
{घोषणा आतंकवाद के काले दिनों के दौरान बलिदान देने वाले शहीदों को समर्पित एक यादगार बनाई जाएगी