बच्चे से करवाई जा रही थी लेबर केस दर्ज
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर एक बच्चे से लेबर करवाई जा रही थी। मामले में जांच करने के बाद सेक्टर 31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं बच्चा अभी शेल्टर होम में है।
बताया कि घटना हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट 28 जनवरी की है जब डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन अॉफिसर को सूचना मिली थी कि एक बच्ची से सामान बिकवाया जा रहा है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। टीम को एक 10 साल की बच्ची मिली। तुरंत उसे रेस्क्यू कर लिया गया। बच्ची ने बताया कि एक महिला उसे
बेचने के लिए सामान देती है। इस पर अॉफिसर नेे पुलिस को शिकायत दी। बच्ची को शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया। वहीं पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस महिला की तलाश करने में जुटी हुई है।