पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ललित कला अकादमी आर्टवर्क के लिए नवाजेगी कलाकारों को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

आर्ट एग्जिबीशन काे देखने आए लोग तो खुश होते ही हैं, लेकिन अगर इस दौरान आर्टिस्ट को भी सम्मानित किया जाए तो आत्मविश्वास के साथ संतुष्टि भी मिलती है। ऐसी ही संतुष्टि चंडीगढ़ ललित कला अकादमी ने कलाकारों को दी है एनुअल आर्ट एग्जिबीशन 2019-2020 के विजेताओं के नाम घोषित करके। इसके तहत शहर विजेता आर्टिस्ट्स के काम को 24 मार्च से 30 मार्च तक प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें विजेताओं को प्रोफेशनल और स्टूडेंट कैटेगरी में बांटा गया है। जिसमें 179 आर्टिस्ट ने करीब 391 आर्ट वर्क को सब्मिट किया है। जिसमें से केवल 112 आर्ट वर्क को ज्यूरी मेंबर्स ने सिलेक्ट किया। 50,000 रुपए के तीन अवॉर्ड्स प्रोफेशनल कैटेगरी और 25,000 रुपए के पांच अवॉर्ड्स स्टूडेंट कैटेगरी को दिए जाएंगे।

_photocaption_स्टूडेंट कैटेगरी के विजेता*photocaption*

_photocaption_प्रोफेशनल कैटेगरी*photocaption*

हिमांशू

पेंटिंग

अमित कुमार
ग्राफिक


ऋषि राज तोमर

ड्रॉइंग

कुलदीप

स्कल्प्चर

बीबेकानंद कापरी स्कल्प्चर

जशनदीप कौर, ड्रॉइंग

बलकरन सिंह

ड्रॉइंग

विजय कुमार

पेंटिंग

सभी विजेताओं को 25,000 रुपए से सम्मानित किया जाएगा।


तीनों विजेता आर्टिस्ट को 50,000 रुपए सम्मान के रूप में दिए जाएंगे।

मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड के लिए इन्हें चुना गया

{प्रोफेशनल कैटेगरी में तुलसी राम प्रजापति को स्कल्प्चर, मनीष भाटिया को ग्राफिक और यशविंदर सिंह को फोटोग्राफी के लिए चुना गया। तीनों को 10,000 रुपए दिए जाएंगे।

{स्टूडेंट कैटेगरी में भानू श्रीवास्तव को ग्राफिक, जीवन ज्योत और सिमरन को फोटोग्राफी व जशनजीत सिंह को ड्रॉइंग के लिए चुना गया। सभी को 10,000 रुपए दिए जाएंगे।

Proud Moment
खबरें और भी हैं...