पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देखते हैं ऑडियंस एक्टर के रूप में प्यार करती हैं या नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग बहुत अच्छा गाते हैं, उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है। साथ ही वह मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, इन सभी के बावजूद उन्हें मुकाम नहीं मिल पाता। इस कड़ी में मेरे दोस्त भी शामिल हैं। ऐसे में अगर मुझे मौका मिला है व ऑडियंस का प्यार मिला है तो इसके लिए खुद को खुशनसीब समझता हूं और शुक्रिया अदा करता हूं। मैंने इसको लेकर गाना भी गाया है। सिंगर- एक्टर प्रभ गिल बता रहे थे कि वह हर एक का शुक्रिया अदा करते हैं जिनकी वजह से उनको गाने का मौका मिला है। शहर में वह जब एक कार्यक्रम में पहुंचे तो उन्होंने हमें अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बताया। प्रभ गिल पंजाबी फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का एक्सपीरियंस कैसा था? इस पर प्रभ गिल बोले- पहले भी मुझे एक दो फिल्में ऑफर हुई थी। लेकिन जिस फिल्म से डेब्यू करने जा रहा हूं उसका किरदार मेरे से मिलता-जुलता था, मुझे लगा यह किरदार मैं निभा सकता हूं। दूसरा फिल्म के एक्टर व डायरेक्टर की वजह से मैंने हामी भरी। अवॉर्ड के बारे में प्रभ गिल बोले- वैसे मुझे एक गीत के लिए अवॉर्ड मिला है। वह मेरे लिए बेहद महत्व रखता है। लेकिन मुझे लगता है कि गायक काम करता है सुनने वालों यानि ऑडियंस के लिए, ऐसे में कोई भी अवॉर्ड सुनने वालों के प्यार से बड़ा होता होगा।

अच्छा लगता है कि दोस्त अभी तक नहीं बदले

दोस्तों के बिना तो जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती। मेरी जिंदगी में भी दोस्ती के मायने बेहद हैं। मुझे याद है जिन दोस्तों के सामने मैंने गाने की शुरुआत की और पहला गाना अपलोड किया वह आज भी मेरे साथ हैं। मुझे खुशी इस बात की है जिस तरह से पहले वह मेरे साथ बर्ताव करते थे आज भी उसी तरह से करते हैं। मैंने सबसे पहला गाना 2009 में अपलोड किया था, “नी मैं तेरे नाल करदां हां प्यार”। इसके अलावा मैं फैमिली के साथ रहना ही पसंद करता हूं जो लुधियाना में हूं, वैसे घर मोहाली में भी है, जब काम होता हूं तो ही यहां पर आता हूं।

एक्टिंग फील्ड मंे जाने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं

प्रभ गिल बोले- एक्टिंग फील्ड में कदम तो रख दिया लेकिन शुरुआत है तो थोड़ा उत्साहित हूं, खुशी भी है और थोड़ा डरा हुआ भी हूं। इन सभी के अलग- अलग कारण हैं। डरा हुआ इसलिए हूं कि मेरे गानों को प्यार तो मिला, अब देखते हैं एक्टिंग को पसंद किया जाएगा या नहीं, यानी बतौर एक्टर मुझे ऑडियंस स्वीकार करती है या नहीं।

Face to Face
खबरें और भी हैं...