काम से प्यार करो, सिर्फ कमाई का जरिया न समझो
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़
जिंदगी में हमेशा ऐसे गाने गाना व बनाना कि मां सुनने में सहज महसूस करें अगर भविष्य में बेटी हो तो वह भी सहजता महसूस करे। यानी पूरी फैमिली साथ बैठकर गाने सुन सके। जब गाना शुरू किया ताे यही समझाया पापा हंसराज हंस ने। ये बता रहे हैं एक्टर व सिंगर युवराज हंस। वीरवार को एक कार्यक्रम में उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने फैमिली व फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। बाेले- पापा की बात कि जरूरी नहीं कि ट्रेंड के पीछे भागो व उसे फॉलो करो। इसे ही अपनी जिंदगी में उतारा। युवराज बोले- चाहूं तो मैं भी बैक टू बैक ट्रैक ला सकता हूं। लेकिन गाना अच्छे से चुनकर गाता हूं। दूसरा मेरे जहन में यह बात भी आती है कि 10 साल बाद खुद ही जब अपना गाना सुनो तो मुझे किसी तरह का कोई पछतावा न हो कि और खुद से ये सवाल न करूं कि किस तरह का गाना मैंने गाया था? देखा जाए इसके लिए पेशेंस की भी जरूरत है। वैसे अप्रैल में दो ट्रैक लेकर आऊंगा एक बीट सॉन्ग है और दूसरा सैड सॉन्ग। जल्द ही फिल्म भी आने वाली है। मैं एक्टिंग- सिंगिंग दोनों में फोकस करता हूं। अगर किसी एक्टिंग के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं तो पूरा फोकस उसी पर रहता है, सिंगिंग में भी ऐसा ही करता हूं। क्योंकि काम के प्रति ईमानदार होना भी जरूरी है अगर ऐसा नहीं करेंगे तो नाम हरदम नहीं कुछ पल के लिए ही चमकेगा। काम से प्यार करना चाहिए, सिर्फ पैसे कमाने का जरिए तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए।
_photocaption_जिंदगी से ईमानदारी व आदर की सीख मिली
*photocaption*
इस तरह से मिलते हैं हम सब |बिजी शेड्यूल के साथ एक- दूसरे से दूर रहने के चलते फैमिली मेंबर्स किस तरह से एक- दूसरे से मिल पाते हैं? इस पर युवराज बोले- मैं मोहाली में रहता हूं, बड़ा भाई नवराज हंस मुंबई रहते हैं और मम्मी- पापा दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में जब भी पापा- मम्मी को हमारी याद आती है तो वह मिलने आ जाते हैं, वहीं कई बार हम भी दिल्ली चले जाते हैं। ऐसा अक्सर होता रहा है, फर्क इतना है कि कोई काम से छुट्टी लेकर तो कोई थोड़ा मैनेज करके ऐसा करता है। हम इसी तरह से मिलते रहते हैं और एक- दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं।
युवराज बोले- जैसे- जैसे जिंदगी बीतती है वह हमें काफी कुछ सीखा जाती है, वैसे तो जिंदगी ने काफी कुछ सिखाया है। जैसे एक बात मैंने यह सीखी है कि अपनी फैमिली को प्यार करो, माता- पिता का आदर करो, अपने लाइफ पार्टनर के साथ ईमानदार रहो। यह सब होगा तो बहुत सी परेशानियों से बचा जा सकता है या फिर परेशानी आएगी ही नहीं। इस बात को मैं बेहद फॉलो करता हूं।