जनरल टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए लाेगाें काे किया जागरूक
चंडीगढ़। यात्रियों को लाइन से छुटकारा दिलाने, कैशलेस सुविधा प्रदान करने, किसी भी प्रकार की कैश के लेनदेन में होने वाली गलती से छुटकारा दिलाने के साथ साथ पारदर्शिता के प्रोत्साहन के लिए अम्बाला डिवीजन ने सामान्य टिकट के लिए यूटीएस माेबाइल के उपयोग को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। जिससे इस एप के अधिकतम लाभों को अधिकतम जन सामान्य तक पहुंचाया जा सके। मोबाइल द्वारा टिकट बुकिंग की यह सुविधा यूटीएस मोबाइल एप द्वारा संभव हुई है जो भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण एप है। इस एप के उपयोग से यात्री अपनी टिकट को स्वयं बुक कर सकता है जो यात्री को पेपरलेस और कैश लेस की सुविधा उपलब्ध करवाता है।