कोराेना वायरस राहत के लिए महायज्ञ
चंडीगढ़ | भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता की अध्यक्षता में काेरोना वायरस” शांति महायज्ञ का आयोजन सेक्टर 7 में किया गया। आशा कुमारी जसवाल उपाध्यक्ष राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा एवं सुनीता धवन स्थानीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ के नेतृत्व में सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर सेक्टर 7 चंडीगढ़ में आयोजित किया गया मंदिर के पुजारी दीपक शास्त्री ने मंत्रोच्चारण एवं पूर्ण आहुति द्वारा प्रार्थना की गई कि इस महामारी बीमारी को मंत्रों की शक्ति से नियंत्रण कर हराया जाए एवं भगवान से प्रार्थना की गई देश समाज में सुख शांति रहे। आशा कुमारी जसवाल ने कहा की भाजपा महिला मोर्चा राजनीति के अतिरिक्त समाजिक जिम्मेवारी को भी अपनी प्राथमिकता रखकर राष्ट्र समाज पर आए संकट की घड़ी में तन मन धन से अपने स्तर पर विपदा को दूर करने के लिए प्रयासरत रहता है इसीलिए यह शांति महायज्ञ करवा कर भगवान से प्रार्थना कर रही हैं चंडीगढ़ में सुख शांति रहे, स्थानीय अध्यक्षा सुनीता धवन पार्षद नगर निगम ने कहा कि शांति महायज्ञ की आहुति से निकलने वाली जवाला की किरणें वातावरण को रोगमुक्त एवं वैज्ञानिक तौर पर शुद्धीकरण की क्षमता रखती है।