पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चार्ट बनाकर पढ़ें, आसानी से होगा याद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्ट्रेस फ्री रहकर चैतन्य ने कि एग्जाम्स की तैयारी...चैतन्य स्कूल से आने के बाद थोड़ा रेस्ट करते थे और फिर सेल्फ स्टडी के लिए ज्यादा समय निकलाते थे। बीच में माइंड को फ्रेश करने के लिए अपने दोस्तों के सथ बैडमिंटन या टेबल टेनिस खेलते थे। पिछले पांच साल के पेपर्स और सैंपल पेपर्स सॉल्व किए इससे चेतन्य को यह समझने मे आसानी हुई कि किस एग्जाम पैटर्न और किस चैप्टर पर ज्यादा फोकस रखा जाए। काफी समय तक पढ़ने के बाद पेरेंट्स और फ्रेंड्स के साथ बात करके और बैडमिंटन खेल कर खुद को एग्जाम्स के दिनों मे स्ट्रेस फ्री रखा और रिलैक्स होकर सेल्फ स्टडी पर फोकस किया।

आप एग्जाम्स को स्ट्रेस फ्री होकर दें इसके लिए दैनिक भास्कर ने “एग्जाम उत्सव: यहां हर सावल का जवाब मिलेगा” कैंपेन के तहत पिछले साल मेडिकल स्ट्रीम में ट्राईसिटी में टॉप किया गया था। उन्होंने 12वीं में 97.8 परसेंट लिए और एम्स एंट्रेंस एग्जाम में चौथा रैंक लिया। श्री गुरु हरकृष्ण मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 38 से अपनी स्कूलिंग करने वाले चैतन्य मित्तल ने बायोलॉजी एग्जाम्स के टिप्स दिए। यह एग्जाम 14 मार्च को होना है। चैतन्य नई दिल्ली एम्स से एमबीबीएस कर रहे है।

यह तीन इम्पोर्टेन्ट टिप्स स्टूडेंट्स को...


{ डायग्राम की प्रैक्टिस जरूर करें और ड्राॅ करने के साथ-साथ लेबलिंग भी करके देखें। इससे एग्जाम के दौरान आपका डायग्राम बनाने में कम समय लगेगा और आप बड़े आंसर के लिए ज्यादा समय निकाल पाएंगे।

{ अगर आप पैराग्राफ की बजाए फ्लो चार्ट बना कर पढ़ें तो इससे आपको याद रखने मे आसानी होगी और फ्लो चार्ट से रिवाइज़ करने मे भी कम समय लगता है।

{ बायोलॉजी के कुछ कठिन टॉपिक्स जैसे की डीएनए रेप्लिकेशन को आप एनिमेटेड वीडियोज द्वारा भी समझ सकते है। इससे समझने में ज्यादा टाइम भी नही लगेगा और याद भी रहेगा।

खबरें और भी हैं...