पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Manav Bharti39s Registrar Arrested As Soon As The Anticipatory Bail Petition Is Dismissed

अग्रिम जमानत याचिका खारिज होते ही मानव भारती की रजिस्ट्रार अरेस्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी।

सोलन | फर्जी डिग्री मामले में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने मानव भारती यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार अनुपमा भारती को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं मानव भारती चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजकुमार राणा के वकील ने कोर्ट में दाखिल उनकी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। सोलन के अतिरिक्त जिला न्यायधीश विवेक शर्मा की अदालत में इन दोनों ने यािचका लगाई थी। असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीष गोयल और डाटा ऑपरेटर प्रमोद सिंह को शुक्रवार को सोलन के सीजेएम राजेश चौहान की कोटर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनो का रिमांड 16 मार्च तक बढ़ा दिया है। बचाव पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया और कहा कि मनीष पुलिस को पूरी जानकारी दे चुका है। यूनिवर्सिटी का प्रशासनिक ब्लाॅक सील कर दिया गया है। एेसे में किसी तरह एवीडेंस से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इस पर पुलिस ने दलील दी कि यह मामला अरबों रुपए के फर्जीवाड़े का है। फर्जी डिग्रियां विदेशों तक गई हैं। इसकी जानकारी असिस्टेंट रजिस्ट्रार को है और उनकी निशानदेही पर ही रिकवरी होनी है। इतना ही नहीं इसने यूनिवर्सिटी में नौकरी करते हुए लॉ और पीएचडी भी की। वहीं एसआईटी शुक्रवार को भी जांच में जुटी रही। यूनिवर्सिटी के ज्यादातर कर्मचारियों को प्रोफेशनल डिग्रियां दी गईं जबकि नियमों के मुताबिक प्रोफेशनल डिग्री रेगुलर ही की जा सकती है।
खबरें और भी हैं...