पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Manish Achieved The Boxing Olympics Quota As A Student Of Sd College

एसडी कॉलेज के स्टूडेंट रहे मनीष ने हासिल किया बॉक्सिंग ओलंपिक कोटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}दूसरों से हटकर प्रैक्टिस करते थे मनीष...

वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले एसडी कॉलेज के स्टार बॉक्सर मनीष कौशिक ने 63 किलोग्राम वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। ये देश का नौवां ओलंपिक कोटा है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के हरीसन गारसाइड को बॉक्स ऑफ बाउट में हराया।

एशियन ओशिएनिक ओलंपिक क्वालिफायर में मनीष ने सेकंड सीड ऑस्ट्रेलियन बॉक्सर को एकतरफा अंदाज में 4-1 से हराकर बॉक्स-ऑफ बाउट जीती। उन्होंने नौवां ओलंपिक कोटा देश के लिए जीता जो अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। लंदन ओलंपिक में इससे पहले आठ बॉक्सर्स ने क्वालिफाई किया था। मनीष ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल मैच गंवा दिया था लेकिन 63 किग्रा में 6 बॉक्सर्स को कोटा मिला था। इसलिए उन्हें एक और मौका मिला, इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की। कौशिक ने 4-1 से जीत हासिल की और ओलंपिक ड्रीम को पूरा कर लिया। मनीष ने बॉक्सिंग की शुरुआत भिवानी से की थी और उसे बॉक्सिंग का गढ़ माना जाता है। वे द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच जगदीश सिंह से कोचिंग ली और 2013 में वे चंडीगढ़ पढ़ने के लिए आए। उन्होंने एसडी कॉलेज में एडमिशन लेकर बॉक्सिंग शुरू की और पहले ही साल इंटर कॉलेज बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता। यहां वे कोच भगवंत सिंह की कोचिंग के लगाए कैंप का भी हिस्सा रहे। इसके बाद वे ऑल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में खेले और पहले ही मौके में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। इसी के दम पर उन्हें इंडिया कैंप में जगह दी गई और कॉमनवेल्थ गेम में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।

चंडीगढ़ के बॉक्सिंग कोच भगवंत सिंह ने बताया कि मनीष ने 2013 में एसडी कॉलेज से बॉक्सिंग करनी शुरू की थी। एक साल उसने मेरे साथ ट्रेनिंग की। वो कभी ट्रेनिंग मिस नहीं करता और हमेशा दूसरों से हटकर प्रैक्टिस करता था। नॉर्मल बॉक्सर मॉर्निंग और इवनिंग सेशन में ट्रेनिंग करते हैं लेकिन मनीष दोपहर को भी अपने पंच को दमदार करने का अभ्यास करता। मैंने कम ही ऐसे बॉक्सर देखे हैं और वो ओलंपिक टिकट हासिल करने का दावेदार था। उसके पंच काफी पावरफुल रहते हैं और खुद को मिला मौका वो कभी हाथ से जाने नहीं देता है।

}बॉक्सिंग करियर...

2013 में इंटर कॉलेज बॉक्सिंग में गोल्ड

2014 में इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में गोल्ड

2015 में दोहा इंटरनेशनल में गोल्ड मेडल

2017 में कजाकिस्तान इंटरनेशनल में सिल्वर

2018 में एशियन गेम्स टेस्ट इवेंट में गोल्ड

2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता

2019 में रूस वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज

2020 में हासिल किया ओलंपिक टिकट
खबरें और भी हैं...