पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Many Events In The City Were Canceled Many Were Postponed

शहर में होने वाले बड़े इवेंट हुए कैंसिल तो कई को किया पोस्टपोन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया भर में फैल चुका है। भारत में भी इसके कई पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसका खौफ इस कदर फैल रहा है कि हर अाेर इससे निपटने की हिदायतें मिल रही हैं। हर कोई सावधानी बरत रहा है यहां तक कि यूटी चंडीगढ़ प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है कि संभव है तो लोग भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इसके चलते शहर में कई बड़े इवेंट्स को रद्द व स्थगित कर दिया गया है। जो इवेंट हो रहे हैं, वहां भी ऑर्गेनाइजर सावधानी बरत रहे हैं। इवेंट में जाने से पहले लोगों को चेक किया जा रहा है व सेनिटाइजर इस्तेमाल करने को दिया जा रहा है। इसके अलावा टिश्यू भी पास रख गए हैं, ताकि किसी काे खांसी हाे ताे वाे इस्तेमाल कर सकें। अाइए जानते हैं कि ट्राईसिटी के कुछ एेसे बड़े ऑडिटोरियम के बारे में, जहां बड़े इवेंट्स हाेते हैं। वहां क्या-क्या सावधानियां बरती जा रही हैं अाैर शहर में काैन से बड़े कार्यक्रम हाेने हैं अाैर काैन से कैंसिल कर दिए गए हैं।

_photocaption_कोरोना फीयर*photocaption*

शहर में ऐसे कई बड़े ऑडिटोरियम व हॉल हैं, जहां पर बड़े-छोटे इवेंट्स होते हैं यहां सावधानी की ज्यादा जरूरत।

ट्राईसिटी के अाॅडिटाेरियम/हॉल

अाॅडिटाेरियम कैपेसिटी

सेक्टर-18 , टैगोर थिएटर चंडीगढ़ 801

मिनी ऑडिटोरियम, टैगोर थिएटर चंडीगढ़ 100

बाल भवन, नवरंग थिएटर, सेक्टर-23 210

पंजाब कला भवन, रंधावा ऑडि, सेक्टर-16 300

ली-काबुर्जिए सेंटर, सेक्टर-19 40-50

एमएल कौसर इंडोर ऑडिटोरियम 150
प्राचीन कला केन्द्र-35, चंडीगढ़

प्राचीन कला केन्द्र मोहाली ऑडिटोरियम 200

गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी
ऑडिटोरियम सेक्टर-10 180

इन्द्रधनुष ऑडि, सेक्टर- 5 पंचकूला 1275

भार्गव ऑडिटोरियम, पीजीआई 1000

_photocaption_ये इवेंट हुए रद्द*photocaption*

_photocaption_पूरी सावधानी बरती जाएगी *photocaption*

_photocaption_होने वाले बड़े इवेंट*photocaption*

एडवाइजरी| यूटी चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी तरह के प्राइवेट फंक्शन करवाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है कि जहां पर ज्यादा गैदरिंग हो वो फंक्शन न करवाएं और जो सरकारी फंक्शन हैं, उनको न करवाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।

{ सेक्टर- 18 के टैगोर थिएटर में स्कूल का एक फंक्शन रद्द व एक स्थगित।

{ सेक्टर-19 के ली कार्बूजिए सेंटर में दो लेक्चर रद्द कर दिए गए हैं।

{ जेनरे म्यूजियम में 15 मार्च को स्कैचिंग वर्कशॉप और ट्री लवर्स वॉक स्थगित।

{ भार्गव ऑडिटोरियम, पीजीआई में फिलहाल फंक्शन की कोई प्लानिंग नहीं।

{ गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में जो एग्जिबीशन चल रही हैं उनके अलावा फिलहाल अभी बुकिंग बंद।

{ 16 मार्च से 50वां ऑल इंडिया भास्कर राव नृत्य व संगीत सम्मेलन-2020। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में।

{ 27 मार्च से बुक फेयर( बुक चोर ) सेक्टर- 15 के लाजपत राय भवन में शुरू होगा और 5 अप्रैल तक चलेगा।

{ 25 मार्च से थिएटर फेस्टिवल सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में होगा। जो 27 मार्च तक चलेगा।

 वर्ल्ड थिएटर डे के मौके पर होने वाला थिएटर फेस्टिवल रद्द भी हाे सकता है या स्थगित भी हो सकता है। अगर ऐसा ना भी हुआ तो हमारी कोशिश यही है कि फेस्टिवल के दौरान अनाउंसमेंट करवाई जाए और अवेयर करवाया जाए। सेनिटाइजर और टिश्यू पेपर रखे जाएं। फिलहाल अभी अमृतसर में फेस्टिवल के दौरान हमने ऐसा ही किया था। 
- केवल धालीवाल, प्रेजिडेंट, पंजाब संगीत नाटक अकादमी,

 26 को होने वाले बुक चोर इवेंट के बाद अप्रैल में हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट एग्जिबीशन है, जो करीब 10 दिन तक चलेगी। हम यह प्लान कर रहे हंै कि सेनिटाइजर रखेंगे, नोटिस बोर्ड के जरिए सावधानी बरतने को कहेंगे। ताकि कोई भी इस वायरस की चपेट में न आ पाए। 
एमएम महाजन, सुपरिटेंडेंट, लाजपत राय भवन, सेक्टर-15

 दो महीने से इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम अंडर रेनोवेशन है और आगे भी ढ़ाई महीने तक रेनोवेशन चलेगी। इसलिए रेनोवेशन के चलते अभी ताे हम इस ऑडिटोरियम में काेई कार्यक्रम नहीं करवाएंगे। बाकी उसके बाद देखना पड़ेगा कि कोरोना वायरस की क्या स्थिति होगी। 
- अशोक राणा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम के

 50वां ऑल इंडिया भास्कर राव नृत्य व संगीत सम्मेलन-2020 में नामी कलाकार परफॉर्म करेंगे और ऑडियंस इन्हें देखने- सुनने भी आएगी। कोरोना वायरस के चलते हमारी ओर से सावधानी बरती जाएगी। हम लोग प्लान कर रहे हंै कि सबसे पहले हॉल में स्प्रे किया जाए, सेनिटाइजर व टिश्यू पेपर भी वैन्यू पर रखा जाए। ताकि इस वायरस से सेफ्टी बनी रहे। 
डॉ. शोभा कौसर, रजिस्ट्रार, प्राचीन कला केन्द्र

Precautions
खबरें और भी हैं...