महिला दिवस के मौके पर कई महिलाओं को किया सम्मानित
चंडीगढ़| संस्थाओं की तरफ महिला दिवस के मौके पर कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम को सेक्टर 50 के कम्यूनिटी सेंटर में करवाया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर व एरिया पार्षद हीरा नेगी, गुरप्रीत ढिल्लो ने अवार्ड दिए। इसमें वूमन सैल की अध्यक्ष और चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर प्रवेश कुमारी, नजमा खान समेत कुल मिलाकर 30 से ज्यादा महिलाओं को अवार्ड देकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।