पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Mc Disconnects 5197 Defaulters Of Property Tax Water Connection

एमसी ने प्राॅपर्टी टैक्स के 5197 डिफाॅल्टर के काटे पानी कनेक्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम ने प्राॅपर्टी टैक्स के 5197 डिफाॅल्टर के पानी कनेक्शन काट दिए हैं। इस संबंधी एमसी ने बाकायदा पब्लिक नाेटिस जारी किया था। बावजूद इसके लाेगाें ने प्राॅपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया। इस संबंधी अाम अादमी पार्टी कन्वीनर प्रेम गर्ग ने निगम कमिश्नर काे लैटर लिखा है। इसमें कहा गया कि जिन लाेगाें ने प्राॅपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है उन्हें एक माैका अाैर दिया जाए।

गर्ग ने निगम कमिश्नर काे लिखे लैटर में कहा है कि अाम अादमी पार्टी टैक्स चाेरी करने वालाें का समर्थन नहीं कर रहा है। क्याेंकि ज्यादातर लाेगाें काे एमसी की अाेर से जारी नाेटिस नहीं मिल सके। इस लिए उन्हें टैक्स जमा करवाने का एक माैका दिया जाए।उन्हाेंने निगम कमिश्नर से अनुरोध किया गया है कि किसी भी कठोर कार्रवाई को शुरू करने से पहले निगम को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करना चाहिए। टैक्स कैलकुलेशन की डिटेल के साथ ताकि किसी को संदेह न रहे। यदि संभव हो तो नगर निगम की वेबसाइट पर प्रापर्टी टैक्स बकाया की सूची भी प्रकाशित की जाए। पानी और बिजली बुनियादी जरूरतें हैं। सीधे डिस्कनेक्ट करने से रेजिडेंट्स काे असुविधा हाेगी।

अाप कन्वीनर प्रेम गर्ग का कहना है कि इस संबंधी एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग की अाेर से क्लियर किया गया था कि निगम ने प्राॅपर्टी टैक्स के डिफाॅल्टर्स काे टैक्स जमा करवाने के लिए कई बार नाेटिस भेजकर समय दिया लेकिन लाेग जमा करवाने नहीं पहुंचे। एेसे में डिफाॅल्टर के पानी के कनेक्शन काटने के लिए इंजीनियरिंग विंग को लिस्ट दी गई।

खबरें और भी हैं...