पानी की स्टोरेज बढ़ाने के लिए एमसी को मिले 19.60 करोड़
फंड की कमी से अभी तक नहीं बढ़ सकी यूजीआर कैपेसिटी...सेक्टर 39 वाटर वर्क्स से शहर के सेक्टर 12, 26, 32, 37, 52 और मनीमाजरा के दो वाटर वर्क्स को पानी सप्लाई होता है। वहां से संबंधित वाटर वर्क्स से जुड़े एरिया से जुड़े शहर के 1 लाख 56 हजार कंज्यूमर को पानी पहुंचता है। सेक्टर 39 वाटर वर्क्स में अभी तक राॅ वाटर की स्टोरेज कैपेसिटी 42 एमजीडी (1911 लाख लीटर) है। इसके लिए 6-6 एमजीडी के सात यूजीआर (अंडर ग्राउंड रिजरवायर) बने हैं जबकि 6 एमजीडी (273 लाख लीटर)क्लियर वाटर का एक यूजीआर है। इन यूजीआर के स्पेस में 6-6 एमजीडी के आठ और बनाए जाएंगे। इनमें 48 एमजीडी (2184लाख लीटर) पानी स्टोरेज होगा। यानि इनके बनने से सेक्टर 39 वाटर वर्क्स के यूजीआर में 4095 लाख लीटर पानी स्टोर हो सकेगा। वाटर वर्क़्स के यूजीआर में पानी की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 36 करोड़ 95 लाख रुपए का एजेंडा 2018 हाउस में पास हुआ था। लेकिन फंड की कमी के चलते एमसी अभी तक वाटर वर्क्स में यूजीआर की कैपेसिटी नहीं बढ़ा सका है।
सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में वाटर स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ाने के लिए सोमवार को प्रशासन ने एमसी को 19.60 करोड़ रुपए जारी कर दिए। अब एमसी वाटर वर्क्स के यूजीआर की कैपेसिटी बढ़ाने का टेंडर एक वीक बाद काल कर देगा। अभी डीएनआईटी बनी है।
एमसी की ओर से अंडर ग्राउंड रिजरवायर (यूजीआर ) में पानी की कैपेसिटी 42 एमजीडी(1911 लाख लीटर) से बढ़ाकर 90 एमजीडी(4095 लाख लीटर) की जाएगी। अभी आधे दिन की पानी सप्लाई की यूजीआर में कैपेसिटी है। इस प्रोजेक्ट पर 36 करोड़ 95 लाख खर्च आएगा। इसका एमसी एक वीक बाद टेंडर काल कर देगा। वाटर स्टोरेज टैंक बनते कजौली वाटर वर्क्स की किसी भी लाइन में इमरजेंसी फॉल्ट आने या लाइन रिपेयर होने पर शहर में पानी की किल्लत नहीं होगी।
मेयर राजबाला मलिक ने काउंसलर के साथ शनिवार को पंजाब के गवर्नर एवं नगर प्रशासक वीपी सिंह बदनोर से मिलकर एमसी के लिए 132 करोड़ रुपए मांगे। इनमें 75 करोड़ रिवाइज बजट से मिलने हैं। इसमें 63 करोड़ रोड रिकार्पेटिंग होगी। वाटर वर्क्स सेक्टर 39 की स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 19 करोड़ 60 लाख, डॉर्क स्पॉट दूर करने के लिए 9.50 करोड़, गांव की डवलपमेंट के लिए 14.95 करोड़ और 13.03 करोड़ वार्ड डवलपमेंट के लिए मांगे गए थे। इनकी शनिवार को ही
प्रशासक की ओर से मेयर को अप्रूवल दी गई थी। इस मौके पर एडवाइजर मनोज परिदा, फाइनेंस सेक्रेटरी अजॉय सिन्हा और निगम कमिश्नर केके यादव मौजूद थे।
प्रशासक की डायरेक्शन पर सोमवार को प्रशासन ने एमसी को वाटर स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ाने के 19 करोड़ 60 लाख रुपए जारी
कर दिए। यह पैसा एमसी के अकाउंट में सोमवार को पहुंच गया। इसके आते ही एमसी के पब्लिक हेल्थ विंग ने वाटर स्टोरेज कैपेसिटी एक दिन करने के टेंडर पर काम करना शुरु कर दिया।